ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोर्बेवैक्स वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर DCGI की मंजूरी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) डीसीजीआई ने कोर्बेवैक्स को कोरोना की बूस्टर खुराक के रूप लगाने की अनुमति दे दी है।  बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड ने इसकी घोषणा की है। इससे पहले डीसीजीआई ने पिछले साल 28 दिसंबर को वयस्कों को आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए इस वैक्सीन को लगाने की अनुमति दी थी।

इसके बाद 9 मार्च को कुछ शर्तों के साथ डीजीसीए ने 12 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाने की मंजूरी दी थी। हाल ही में बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने डीसीजीआई को अपने रिसर्च का विस्तृत डाटा सौंपा था। एक्सपर्ट कमेटी द्वारा इसपर विस्तृत चर्चा और परीक्षण के बाद फैसला किया गया गया कि कोर्बेवैक्स को बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। जिन लोगों को कोवैक्सीन या कोविडशील्ड लगी है वो लोग भी बूस्टर डोज के तौर पर कोर्बेवैक्स वैक्सीन ले सकते हैं।

बायोलॉजिकल ई लिमिटेड के मुताबिक भारत में अबतक बच्चों को कॉर्बेवैक्स की 51.7 मिलियन खुराक दी जा चुकी है। कंपनी के मुताबिक 17.4 मिलियन बच्चों को कॉर्बेवैक्स की दोनों डोज लग चुकी है। गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में DCGI ने 5 से 12 तक के बच्चों के लिए जैविक E के Covid-19 वैक्सीन Corbevax के  आपातकालीन उपयोग की सिफारिश की थी।

 

Scroll to Top