ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोलकाता : आरजी कर हॉस्पिटल के पास मिला लावारिस बैग

बंगाल की राजधानी पश्चिम बंगाल की राजधानीकोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में गुरुवार को एक संदिग्ध बैग मिला। लावारिस बैग मिलने से प्रशासन महकमें में सनसनी फैल गई है। ये बैग विरोध-प्रदर्शन के लिए बनाए गए प्रदर्शनकारियों के विरोध मंच के पास मिला है। सूचना के बाद डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं। अब बम स्क्वॉड की जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि बैग के अंदर क्या है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है

कि बैग यहां किसने रखा है। टीवी चैनल पर प्रसारित वीडयो के अनुसार, बम निरोधक दस्ता खोजी कुत्तों के साथ उस स्थान पर जांच कर रहा है, जहां जूनियर चिकित्सकों ने नौ अगस्त से प्रदर्शन किया है। हालांकि, फिलहाल यह स्थान खाली है क्योंकि चिकित्सक साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से अभी तक किसी भी आपत्तिजनक वस्तु का कोई सबूत बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ता बैग की जांच कर रहा है।

Scroll to Top