ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर भर्तियां

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  कोल इंडिया ने ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 1050 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कोल इंडिया की इस भर्ती में  आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई 2022 को रात 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 जून से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीवार कोल इंडिया की वेबसाइट coallndia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपए प्रतिमहा से एक लाख 60 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। ध्यान रखें कि गेट 2022 में परीक्षा में सफल और इंजीनियरिंग की  डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने पूर्व कंपनी की वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

कोल इंडिया भर्ती 2022 की अहम तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 23 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 22 जुलाई 2022

कुल रिक्तियां: 1050
कोल इंडिया भर्ती में नियमानुसार आरक्षण रोस्टर लागू होगा। 1050 पदों में 444 सामान्य पद हैं। ईडब्ल्यूएस के लिए 105, एससी के लिए 148, एसटी के 81 और ओबीसी के 272 पदों पर भर्तियां होगी। माइनिंग में सामान्य के लिए 295, ईडब्ल्यूएस के 70, एससी के लिए 98, एसटी के लिए 55 तथा ओबीसी के लिए 181 पद हैं। सिविल में सामान्य के लिए 71, ईडब्ल्यूएस के 16, एससी के लिए 21, एसटी के लिए 12 एवं ओबीसी के लिए 40 पद है। इसी तरह इलेक्ट्रानिक्स एवं टेली कम्यूनिकेशंस में सामान्य 52, ईडब्ल्यूएस 12, एससी 18, एसटी 9 एवं ओबीसी 23 और सिस्टम एवं ईडीपी में सामान्य 26, ईडब्ल्यूएस 7, एससी 11, एसटी 5 एवं ओबीसी के लिए 18 पद आरक्षित हैं।

शैक्षिक योग्यता:
कोल इंडिया की इस भर्ती के लिए संबंधित ट्रेड में 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है। जैसे- सिविल – न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक/बी.एससी (इंजीनियरिंग) की योग्यता जरूरी है इसी प्रकार से अन्य पदों के लिए भी आवेदन योग्यता निर्धारित है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन योग्यता व अन्य शर्तों की विस्तृत सूचना के लिए यहां दिया जरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

आयु सीमा: 30 वर्ष

वेतनमान:
चयनित उम्मीदवारों को ई-2 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में वेतनमान में 50,000 – 1,60,000/- रुपये तक प्रतिमाह।

Scroll to Top