ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# कौशल किशोर के बेटे विकास के पिस्टल का लाइसेंस हुआ रद्द

लखनऊ : (मानवीय सोच)  केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्तौल का हत्या के एक मामले में इस्तेमाल होने की बात सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। केन्द्रीय आवास एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर एक सितंबर को 30 वर्षीय व्यक्ति की हत्या में विकास किशोर के नाम पर पंजीकृत पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया था और विकास के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसके लाइसेंस को रद्द करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी।

पुलिस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने विकास किशोर का शस्त्र लाइसेंस बुधवार को रद्द कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की। केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के ठाकुरगंज स्थित आवास पर 31 अगस्त-एक सितंबर की मध्यरात्रि को विनय श्रीवास्तव नामक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय रावत, अंकित वर्मा और शमीम उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया था।

Scroll to Top