कौशांबी : (मानवीय सोच) कोखराज व साइबर पुलिस टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन में फर्जी फास्ट टैग आईडी से चोरी करने वाले हाईटेक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस की गिरफ्त में गैंग के 6 सदस्य आए हैं। जबकि 5 सदस्य व सरगना अभी फरार हैं।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह गिरोह टोल प्लाजा के समीप सक्रिय रहकर ट्रक चालकों को 500 रुपए मे फास्ट टैग देकर अब तक 2 करोड़ से अधिक का फ्रॉड किया है। आरोपी बदमाशों से पूछताछ के बाद उनको जेल भेजा जाएगा।
