लखनऊ : (मानवीय सोच) डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के पाकिस्तानी एजेंट होने के सवाल पर कहा कि यह दो राष्ट्रों के बीच का मामला है इसलिए जब तक कोई सुबूत नहीं मिल जाता है हम कुछ नहीं कह सकते। मामले की जांच की जा रही है। सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उसे (सीमा हैदर को) एक बार जेल भेजा जा चुका है अब वो जमानत पर है।
सीमा हैदर ने अपने प्रेमी सचिन के साथ कई दिन नेपाल के एक होटल में बिताए थे। ये पूछने पर कि मामले की जांच के लिए पुलिस की कोई टीम नेपाल जा रही है। इस पर डीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि कोई टीम कहीं नहीं भेजी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सवालों में बुरी तरह फंसती जा रही है। उसके पाकिस्तान से दुबई जाने और फिर नेपाल के रास्ते भारत में आने को लेकर किए गए दावों की पोल पूछताछ में खुल रही है।
