उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) सरकार जन कल्याण के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही हैं. यहां शिशुओं की मृत्यु दर कम करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य विभाग मुस्कान योजना चला रहा है लेकिन यह योजना बरेली के जिला महिला अस्पताल में फेल साबित हो रही है. महिला जिला अस्पताल में इस योजना के तहत अब तक कमेटी का भी गठन नही्ं किया गया है.
चौंकाने वाली बात ये है कि महिला जिला अस्पताल में 6 महीने में 146 बच्चों ने दम तोड़ दिया है जबकि जिला अस्पताल में 6 माह में 26 बच्चों की मौत हो गई है. यह आंकड़ा गंभीर चिंता का विषय बन गया है. जबकि जिला अस्पताल की सीएमएस एलपी शमी का कहना है कि बाहर से जो बच्चे गंभीर हालत में रेफर होकर यहां आ रहे हैं, उनकी मौत ज्यादा हो रही है.
अस्पताल में सुविधाओं का है अभाव
बरेली के महिला जिला अस्पताल की व्यवस्था वैसे भी लचर है. सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना का यहां दर्शन नहीं हो पा रहा है. मरीजों को आखिर उसका लाभ कैसे मिलेगा. यही वजह है कि सरकार ने मुस्कान योजना तो शुरू कर दी लेकिन जमीन पर वह कहीं दिख नहीं रही है.
