ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# क्रिकेट वर्ल्ड कप : आईसीसी को भाया लखनऊ का इकाना स्टेडियम

लखनऊ : (मानवीय सोच) अक्तूबर-नवंबर में प्रस्तावित क्रिकेट विश्वकप के पांच मुकाबलों की मेजबानी के लिए चयनित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम के लिए शुक्रवार का दिन अहम रहा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ब्रॉडकास्टिंग टीम स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंची। करीब तीन घंटे तक स्टेडियम का बारीकी से मुआयना करने के बाद 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के चेहरे खिल उठे। इकाना स्टेडियम ने अपनी खूबियों से सभी का दिल जीत लिया।

निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशक युद्धवीर सिंह, सीईओ अंकित चटर्जी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने इकाना स्टेडियम का निरीक्षण शाम को तकरीबन 6 बजे शुरू किया जो कि तीन घंटे से अधिक चला। पिच और आउटफील्ड के साथ ही मीडिया सेंटर, खिलाडिय़ों के ड्रेसिंग रूम, डायनिंग हॉल, जिम, कंडिशनिंग सहित सभी सुविधाओं का जायजा लिया।

ब्रॉडकास्टिंग टीम ने मैच के सजीव प्रसारण को देखते हुए स्टेडियम का निरीक्षण किया। टीम के सभी सदस्य इकाना में मौजूद विश्वस्तरीय सुविधाओं से बेहद खुश नजर आए। टीम ने इकाना में मौजूद सुविधाओं को शानदार बताया। इकाना स्टेडियम को विश्वकप के पांच मैचों की मेजबानी पहली बार मिली है। 29 अक्टूबर को भारत और चैंपियन इंग्लैंड का मैच भी शामिल हैं।

Scroll to Top