उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को सुनहरा मौका देने के लिए IPL की तर्ज पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग (UPCL) का शुभारम्भ होने जा रहा है. इसका आयोजन प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन UPCA करेगा. जानकारी सामने आ रही है कि टीमों की फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है औ 16 अगस्त को नीलामी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. खबर सामने आई है कि 5 करोड़ में फ्रेंचाइजी बिकेगी.
जानकारी के मुताबिक, फ्रेंचाइजी प्रक्रिया शुरू होने के बाद कानपुर शहर के दो उद्योगपति यूपीसीएल में फ्रेंचाइजी खरीदने के इच्छुक हैं और इसके लिए उन्होंने यूपीसीए से संपर्क साधा है. बताया गया है कि यूपीसीएल में छह टीमें भाग लेंगी और उनके नाम उत्तर प्रदेश के छह शहरों लखनऊ, कानपुर,वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ वाराणसी और नोएडा शहर पर रखा गया है. इस नीलामी प्रक्रिया में टीमें भी शामिल होंगी.
