ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

खतरनाक कदम, पिता को गोद में उठाकर दो मंजिला मकान से नीचे फेंका

मुंगेर  (मानवीय सोच) बिहार के मुंगेर जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां बेटे ने पिता की पेंशन राशि पाने के लिए पिता को ही दो मंजिलें छत से नीचे फेंक दिया जिसके बाद पिता की मौत मौके पर ही गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

बड़े बेटे के साथ रहते थे मृतक पिता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर डीएसपी कोठी के पीछे रामस्वरूप यादव (70) सेवानिवृत्त रेलकर्मी अपने तीन पुत्रों में से बड़े पुत्र महादेव यादव के साथ रहते थे. शेष दो पुत्र पत्नी फुलकिया देवी के साथ रहते थे.

इस वजह से चल रहा था डिस्प्यूट 

रामस्वरूप यादव अपनी पेंशन राशि का आधा हिस्सा अपनी पत्नी को और आधी बची राशि से अपनी गुजर-बसर करता था जो पत्नी और उसके दो पुत्रों को नागवार लग रहा था.

पिता को गोद में उठाकर छत से नीचे फेंक दिया

बुधवार को रामस्वरूप यादव पूजा करने के लिए दो मंजिला छत पर पहुंचा था जहां पहले से मौजूद छोटे बेटे से उनकी पेंशन राशि को लेकर ही विवाद हुआ. इसके बाद गुस्से से तिलमिलाए छोटे बेटे राधे श्याम यादव ने पिता को गोद में उठाकर छत से नीचे फेंक दिया जिसके बाद पिता रामस्वरूप यादव की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी में बताया गया कि 6  माह पहले भी छोटे बेटे ने पेंशन राशि पाने के लिए पिता का पैर तोड़ दिया था.

पुलिस कर रही है मामले की छानबीन 

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ विजय कुमार यादवेंदू ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया कि पेंशन की राशि पाने को लेकर बेटे ने पिता को छत से नीचे फेंक दिया है जिससे पिता की मौत मौके पर ही हो गई है. मामले में परिजनों द्वारा अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

Scroll to Top