ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

खाद्य एवं रसद विभाग के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

लखनऊ   (मानवीय सोच)  खाद्य एवं रसद विभाग में कार्यरत हजारों विपणन निरीक्षकों की मांगों पर आयुक्त खाद्य एवं रसद सौरव बाबू द्वारा सहमति व्यक्त किए जाने के बावजूद कंट्रोल ऑर्डर जारी न होने के विरोध में मंगलवार को विपणन निरीक्षकों ने जवाहर भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियो ने जवाहर भवन और इंदिरा भवन के गेट पर ताला बंदी कर दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बल पूर्वक बसों में लाद कर इको गार्डेन भेज दिया। प्रदर्शन का समर्थन कर रहे जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि सरकार विपणन निरीक्षकों की जायज मांगो को पूरा करने के बजाए उनका आंदोलन कुचलने का काम कर रही है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रही प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीति पांडे समेत सैकड़ों विपणन निरीक्षकों को गिरफ्तार करके इको गार्डन भेज दिया गया। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे ने बताया कि खाद्य विभाग के विपणन निरीक्षक जिस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं वह अधिकार वर्ष 2016 तक विपणन निरीक्षकों के पास ही था।

वर्ष 2016 में तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार में समाप्त कर दिया गया था। उसी अधिकार को वापस किए जाने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव द्वारा स्थानांतरण नीति में भी बहुत सारी अनियमितताएं की गई हैं जिससे एक ही स्थान पर 8 -10 वर्षों से जमे लोगों को न छूकर एक वर्ष या 8 माह से कार्यरत लोगों को स्थानांतरित किया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए।

Scroll to Top