ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

खालिस्तान और भगोड़ों पर बोरिस जॉनसन ने दिया भरोसा, भारत के लिए खतरा बनने वालों को नहीं सहेंगे

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात में भरोसा दिया है कि बैंकों से धोखाधड़ी कर भागे विजय माल्या, नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कानूनी पेच हैं, जिसके चलते इन लोगों का भारत प्रत्यार्पण नहीं हो सका है। बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘प्रत्यर्पण के मामलों की बात करें तो कुछ कानूनी पेच हैं। यूके की सरकार ने उनके प्रत्यर्पण का आदेश दे दिया है। हम ऐसे लोगों का स्वागत नहीं करेंगे, जो हमारे कानूनी सिस्टम का इस्तेमाल भारत से बचने के लिए करना चाहते हैं।’ इसके अलावा उन्होंने खालिस्तानी अतिवादियों का ब्रिटेन में ठिकाना होने के सवाल पर भी अपनी बात कही।

बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘हमारी यह मजबूत राय है कि हम ऐसे अतिवादी समूहों को सहन नहीं करेंगे, जो दूसरे देशों के लिए किसी भी तरह का खतरा पैदा करते हों। भारत के लिए खतरा पैदा करते हों। हमने इसके लिए एक ऐंटी-अतिवादी टास्क फोर्स का गठन कर दिया है ताकि भारत की मदद की जा सके।’ जॉनसन ने कहा कि हमारी दोस्ती दुनिया के समुद्र में उठ रहे तूफानों के बीच लाइटहाउस की तरह है। भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने भी बताया कि इस मुद्दे पर क्या बात हुई है। उन्होंने कहा कि हम बीते कुछ समय से यूके के साथ आर्थिक भगोड़ों के मुद्दे को उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे भगोड़ों को भारत वापस लाया जाए ताकि वे कानून की प्रक्रिया का सामना कर सकें। यह मुद्दा द्विपक्षीय मीटिंग में उठाया गया है।

यूक्रेन के जनता की भावना को कभी हरा नहीं पाएंगे पुतिन: जॉनसन

बोरिस जॉनसन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मीटिंग के बाद यूक्रेन के मुद्दे पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी राय है कि यूक्रेन में चल रही जंग तत्काल रुकनी चाहिए और बातचीत से मसले का हल निकाला जाना चाहिए। वहीं जॉनसन ने कहा कि पुतिन यूक्रेन के लोगों की भावनाओं को कभी जीत नहीं सकेंगे। इसके साथ ही जॉनसन ने कहा कि पुतिन के पास बहुत बड़ी सेना है और उनके पास एक ही विकल्प है कि वे इसी तरह हथियारों के दम पर उन्हें कुचलते रहें। गौरतलब है कि ब्रिटेन, अमेरिका जैसे पश्चिमी देश लगातार भारत से यूक्रेन में चल रही जंग को लेकर रूस की आलोचना करने की मांग करते रहे हैं।

आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए भी किए ऐलान

ब्रिटिश पीएम ने इस दौरान भारत के साथ आर्थिक संबंधों को भी मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक और रक्षा संबंधों का विस्तार करके नई दिल्ली को रूसी निर्भरता से दूर करने में मदद करने के लिए कदमों की घोषणा की है। जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन भारत को एक ओपन जनरल एक्सपोर्ट लाइसेंस जारी करेगा जिससे रक्षा खरीद के लिए डिलीवरी में कम वक्त लगेगा।

Scroll to Top