ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गजब है ये मामला : जब रात में शादी की शहनाइयों से गूंज उठा थाना, पुलिस वाले बने बराती

जौनपुर : (मानवीय सोच) सिंगरामऊ स्थानीय थाना शनिवार की रात शादी की शहनाइयों से गूंज उठा और बाराती पुलिसवाले बने। जहां पुलिस की मौजूदगी में स्वजातीय प्रेमी युगल की थाने के मंदिर में शादी कराई गई। इस शादी के गवाह आस-पास के लोग भी रहे, उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया। परिवार के लोग हंसी-खुशी बहू को लेकर घर चले गए।

पुलिस के मुताबिक गायत्री देवी पुत्री नन्हकू फत्तूपुर थाना महराजगंज का करीब एक साल से अधिक समय से राजबली पुत्र रामसूरत निवासी घाघरपारा बहरीपुर थाना सिंगरामऊ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 20 जुलाई को युवती अपने घर से भागकर प्रेमी के घर जाकर रहने लगी।

परिजनों ने खोजबीन किया न मिलने पर थक-हारकर घर बैठ गए। दो दिन पहले पता चला की गायत्री घाघरपारा में राजबली के घर है, जब परिजन उसे लेने गए तो उसने जाने से मना कर दिया।

लड़की के परिजनों ने सिंगरामऊ थाने में बेटी को भागा ले जाने का प्रार्थनापत्र दिया। जिसको संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष सिंगरामऊ ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद भी प्रेमिका ने कहा कि मैं राजबली के ही साथ रहूंगी अगर कोई जबरदस्ती करेगा तो आत्महत्या कर लूंगी। 

Scroll to Top