ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गब्बर सिंह हैं योगी आदित्यनाथ, बंगाल ने दुनिया को सिखाई शांति; बोले ममता बनर्जी के मंत्री

नई दिल्ली (मानवीय सोच) पश्चिम बंगाल के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिछले साल मई में पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद की हिंसा पर टिप्पणी के लिए फटकार लगाई और उन्हें यूपी का गब्बर सिंह कह डाला। हकीम ने अपनी राज्य सरकार का बचाव करते हुए यह भी कहा कि बंगाल ने तो दुनिया को शांति सिखाई है।

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, “योगी यूपी के गब्बर सिंह हैं। यूपी में बोलने की किसी की हिम्मत नहीं है। वे विपक्षी नेताओं को कैद करते हैं और वे बंगाल में हिंसा की बात करते हैं। यहां कोई हिंसा नहीं है, बंगाल के लोगों ने दुनिया को शांति सिखाई है।”

वे आगे कहते हैं, “योगी को आना चाहिए और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से प्रशासन सीखना चाहिए। आप धर्म के नाम पर चुनाव करवाते हैं और हिंसा करवाते हैं। दूसरी ओर हम विकास के मुद्दों पर चुनाव कराते हैं।”

बंगाल की सच्चाई दिखाने के लिए योगी का आभारः सुवेंदु
इससे पहले दिन में, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पिछले साल मई में बंगाल में हुई चुनाव के बाद हुई हिंसा को उठाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया और ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर किया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ने एकजुटता दिखाने के लिए योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया, “माननीय यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मैं ईमानदारी से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने माननीय यूपी के राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्य विधानसभा में बोलते हुए पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद की हिंसा की घटनाओं को उजागर किया। आपके एकजुटता दिखाने वाले शब्दों के लिए धन्यवाद।”

क्या कहा था योगी ने
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यूपी के राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए, पिछले साल चुनावों के बाद बंगाल में हुई घटनाओं को सूचीबद्ध किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं हुई।

यूपी के सीएम ने दावा किया कि उस राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 142 में “हिंसा की 12,000 घटनाएं” हुईं और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। योगी ने कहा, पश्चिम बंगाल की आबादी उत्तर प्रदेश की आधी है। उत्तर प्रदेश में चुनाव या चुनाव के बाद कोई भी हिंसा नहीं हुई। यह कानून और व्यवस्था का एक उदाहरण है।

 

Scroll to Top