(मानवीय सोच) : हमास के हमले और इजरायल के जवाबी कार्रवाई में अब तक 3700 लोगों की मौत हो चुकी है. गाजा पट्टी में चारों तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है. सैकड़ों हजारों गाजा निवासियों ने क्षेत्र के लगभग उत्तरी हिस्से को खाली कर दिया है. इस बीच इजरायली सेना ने 3 घंटे के लिए बमबारी रोक दी थी. इजरायली सेना ने गाजा के लोगों को 3 घंटे के भीतर पूरा शहर खाली करने के लिए कहा था. इसके लिए दिन के 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विंडो दिया गया था जो अब खत्म हो गया है.
इजरायली सेना का ट्वीट
इजरायली सेना ने एक्स पर लिखा, “गाजा शहर और उत्तरी गाजा के निवासी, अतीत में हमने आपसे आपकी सुरक्षा के लिए दक्षिणी क्षेत्र में स्थानांतरित होने का आग्रह किया है۔ हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईडीएफ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक इस मार्ग पर कोई ऑपरेशन नहीं करेगा. विंडो के दौरान, कृपया इस अवसर का लाभ उठाएं उत्तरी गाजा से दक्षिण की ओर बढ़ें
