ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजियाबाद में एयरबेस के सेफ हाउस में शेख हसीना

गाजियाबाद में एयरबेस के सेफ हाउस में शेख हसीना:बेटी भी कर सकती है मुलाकात; यूपी पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे, VVIP गाड़ियों का मूवमेंट बढ़ा हिंसा के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत आईं पूर्व शेख हसीना अभी गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस के सेफ हाउस में हैं। उन्हें और उनकी बहन रेहाना को छोड़कर बांग्लादेश का मिलिट्री प्लेन मंगलवार सुबह 9 बजे लौट गया। प्लेन में मिलिट्री के 7 जवान मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, हसीना की बेटी दोपहर ढाई बजे उनसे मिलने एयरबेस पहुंच सकती हैं। वह अभी दिल्ली में हैं। इधर, यूपी पुलिस के अधिकारी हिंडन एयरबेस पहुंचे हैं। 2 VVIP गाड़ियां भी अंदर गई हैं।

काले रंग की कई गाड़ियां भी सुबह एयरबेस के मुख्य गेट से अंदर की तरफ जाती देखी गईं। चर्चा है कि ये गाड़ियां बांग्लादेश दूतावास की हैं।  हसीना की सुरक्षा में गरुण कमांडो लगे हैं। NSA ने की मुलाकात, PM को देंगे अपडेटहिंडन एयरबेस पर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने शेख हसीना से करीब एक घंटे तक बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, डोभाल अब PM मोदी को मुलाकात के बारे अपडेट दे सकते हैं। भारतीय वायुसेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हसीना को एयरबेस पर सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।

उनकी सुरक्षा में गरूड़ कमांडो लगे हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सकता है। हिंडन एयरबेस पर तैनात एयरफोर्स के कर्मचारी। क्लीयरेंस ​​​​​​न मिलने से हसीना की यात्रा अटकीसोमवार देर रात खबरें आईं कि हसीना रात 1 बजे के आसपास अज्ञात स्थान के लिए निकल सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि वे लंदन जाने की तैयारी में हैं, लेकिन क्लीयरेंस नहीं मिलने से उनकी आगे की यात्रा अटकी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना दिल्ली से लंदन रवाना हो सकती हैं। इसके बाद वह फिनलैंड या दूसरे देश जा सकती हैं। हालांकि, अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है।

Scroll to Top