गाजियाबाद में EVM की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने मंगलवार रात सरकारी बंदूक से गोली मारकर जान दे दी। मरने से पहले सिपाही ने 3 मिनट का वीडियो बनाया। कहा- गर्लफ्रेंड ब्लैकमेल कर रही। मेरे पास सिर्फ मौत का ही रास्ता बचा है। मेरे मरने के बाद गर्लफ्रेंड को ऐसी सजा मिले, ताकि किसी और जिंदगी के साथ खिलवाड़ न कर सके। पुलिस ने गर्लफ्रेंड और उसके 2 दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र और DCP विवेक चंद यादव ने घटनास्थल का दौरा किया। EVM सुरक्षा में तैनात था पम्मी2018 बैच का सिपाही पम्मी मूल रूप से बुलंदशहर के औरंगाबाद अहीर गांव का रहने वाला था। उसकी मूल पोस्टिंग PAC में थी। अभी वह गाजियाबाद में मुरादनगर नगर पालिका कार्यालय के EVM स्टोर की सुरक्षा में तैनात था। पम्मी के साथ एक और सिपाही ध्यान सिंह की भी ड्यूटी थी।
मंगलवार रात 8 बजे ध्यान सिंह किसी काम से बाहर चले गए, तभी पम्मी ने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंची। देर रात पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्र ने क्राइम स्पॉट की जांच-पड़ताल की। 3 मिनट के वीडियो में सिपाही ने क्या कहा, पढ़िए… गर्लफ्रेंड ने 2 साल में 6 लाख रुपए ऐंठेसिपाही ने कहा- मैं 2 साल से इतना परेशान हूं कि अपने मन की बात किसी को नहीं बता सकता। मेरे गांव में एक लड़की है। घर के सामने रहती है।
