ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाजीपुर: वांछित अपराधी के तलाश में दबिश

गाजीपुर  (मानवीय सोच)   जमानिया कोतवाली क्षेत्र में तस्करी, अपराध समेत कई मामलों में वांछित अपराधी राजू यादव के खिलाफ रविवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। डीएम ने गैंगस्टर की धारा के तहत राजू यादव के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया था। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।

कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट में वांछित जमानिया थाना क्षेत्र के सब्ब्सलपुर कलां निवासी राजू यादव पुत्र धर्मराज यादव की दो संपत्तियों को रविवार दोपहर प्रशासन ने कुर्क कर दिया। रविवार को सेवराई के उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद चौरसिया कोतवाली पुलिस के साथ निरहु का पुरा पहुंचे। राजस्व टीम ने जमानियां थाना के सब्ब्सलपुर कलां निवासी राजू यादव पुत्र धर्मराज यादव की संपत्ति की पैमाइश कराई। एसडीएम ने भूखंड पर नोटिस चस्पा करते हुए डुगडुगी के साथ कुर्की की कार्रवाई शुरू कराई। इसके बाद टीम दिलदारनगर के भक्सी गांव में पहुंची और वहां पर एक भूखंड कुर्क कराया। इन दोनों संपत्तियों की कीमत लगभग 2 करोड़ 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने उन दोनों भूखंडों पर डीएम व न्यायालय का नोटिस चस्पा कर दिया।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने डुगडुगी बजवाकर कड़ी सुरक्षा के बीच कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष अशेष कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के वांछित राजू यादव की निरहु का पुरा और भक्सी गांव में दो जमीन की कुर्की की गई है, जिसकी कीमत 2.05 करोड़ रुपये आंकी गई। वहीं, आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Scroll to Top