नई दिल्ली (मानवीय सोच) सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाते हुए सभी केस की सुनवाई बंद करने का फैसला किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 9 मामलों में से 8 मामलों में फैसला आ चुका है. नरोदा ग्राम मामले में ट्रायल आखिरी चरण में है. इस मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई चलेगी.
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड की संरक्षण याचिकाओं पर भी सुनवाई बंद की. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तीस्ता गिरफ्तार हो चुकी हैं. इसलिए ये याचिकाएं निष्प्रभावी हो चुकी हैं. तीस्ता के वकील को कहा कि वो उनसे निर्देश लेकर समुचित कार्रवाई कर सकती हैं.
