ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात में अपने टीचर से मिले पीएम मोदी

अहमदाबाद   (मानवीय सोच)  कहते हैं कि एक शिक्षक के लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी छात्र की सफलता होती है। उस टीचर की खुशी का अंदाजा लगाइए जिसका स्टूडेंट देश का प्रधानमंत्री बन जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नवसारी में जब अपने शिक्षक से मिले तो दोनों की खुशी देखने लायक थी। पीएम मोदी ने अपने शिक्षक को प्रणाम किया तो उन्होंने सिर पर हाथ फेरते हुए कुछ उसी अंदाज में आशीर्वाद दिया जिस तरह वह वडनगर के उस स्कूल में कभी बाल नरेंद्र को दिया करते होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के नवसारी में ‘गुजरात गौरव अभियान’ के दौरान 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन किया। मोदी ने इस अवसर पर कहा,”आज गुजरात गौरव अभियान है। मुझे इस बात का विशेष गौरव हो रहा है कि मैंने इतने साल मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, लेकिन कभी भी आदिवासी क्षेत्र में इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ था। आज मुझे गर्व इस बात का हो रहा है कि गुजरात छोड़ने के बाद जिन-जिन लोगों ने गुजरात को संभालने का दायित्व निभाया और आज भूपेंद्र भाई और सीआर पाटिल की जोड़ी जिस उमंग और उत्साह के साथ नया वश्विास जगा रही है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, ”नवसारी की इस पावन धरती से मैं उनाई माता मंदिर को सिर झुका कर प्रणाम करता हूं। आदिवासी सामर्थ्य और संकल्पों की भूमि पर गुजरात गौरव अभियान का हस्सिा बनना ये भी मेरे लिए अपने आप में गौरव पूर्ण बात है। गुजरात का गौरव, बीते दो दशक में जो तेज विकास हुआ है। सबका विकास है और इस विकास से पैदा हुई नई आंकांक्षाएं इस गौरवशाली परंपरा को डबल इंजन की सरकार ईमानदारी से आगे बढ़ा रही है। आज मुझे 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमिपूजन करने का अवसर मिला है।

Scroll to Top