गोंडा में खेत गई नाबालिग लड़की के साथ रेप

गोंडा  (मानवीय सोच)  गोंडा के तरबगंज क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक गांव में खेत बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। घटना शनिवार देर रात्रि की है। जहां पर घर के पास खेत में शौच के लिए गई नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व मारने पीटने के मामले में पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि घटना की सूचना डॉयल 112 पर दी गयी थी। आरोपी अरुण कुमार द्विवेदी के खिलाफ दुष्कर्म सहित एससीएसटी एक्ट, पास्को एक्ट, सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *