ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर और अलीगढ़ समेत यूपी के 18 बस अड्डों को आधुनिक बनाने की तैयारी में योगी सरकार

लखनऊ (मानवीय सोच)  यूपी की योगी सरकार बस यात्रियों को अच्छी सुविधा देने के लिए बस अड्डों को अत्याधुनिक बना रही है। परिवहन विभाग 18 बस अड्डों को पीपीपी माडल पर विकसित करने की कार्ययोजना पर कार्य कर रहा है।  आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। बस अड्डों के निर्माण के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। इस संबंध में बिडर्स के सुझावों के दृष्टिगत प्रस्ताव तैयार करके शीघ्र ही शासन की अनुमति के लिए भेजा जाएगा।

शासन से अनुमति मिलते ही इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। पीपीपी माडल पर कौशांबी (गाजियाबाद), कानपुर सेन्ट्रल, वाराणसी कैंट, सिविल लाइंस (प्रयागराज विभूतिखण्ड गोमतीनगर (लखनऊ), मेरठ, ट्रांसपोर्ट नगर (आगरा), ईदग (आगरा), आगरा फोर्ट (आगरा), अलीगढ़, मथुरा (ओल्ड), गाजियाबाद, गोरखपुर, चारबाग बस स्टेशन, जीरो रोड डिपो (प्रयागराज), अमौसी (लखनऊ), साहिबाबाद, अयोध्या समेत 18 बस अड्डों का विकास का किया जाएगा। पीपीपी मॉडल पर तैयार होने वाले इन सभी बस अड्डों पर उच्च स्तरीय यात्री सुविधाएं होंगी। पीपीपी मॉडल में बनने वाले सभी बस अड्डों को गुणवत्तायुक्त बनाया जाएगा।

 

Scroll to Top