गोरखपुर : (मानवीय सोच) प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) की गतिविधियों की जांच करने बुधवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने गोरखपुर में कोतवाली इलाके में बुक स्टाल-प्रिंटिंग प्रेस पर जांच की। प्रिंटिंग प्रेस संचालक से घंटों पूछताछ और दस्तावेज खंगालने के बाद टीम लौट गई। हालांकि, टीम ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, पीएफआई के खिलाफ बुधवार को देशभर में दर्जनों जगहों पर एनआईए ने छापे डाले हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में मंगलवार की रात में टीम आ गई थी और बुधवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर इलाके में बुक स्टाॅल एवं प्रिंटिंग प्रेस पर पहुंची। वहां पीएफआई से जुड़े दस्तावेजों के साथ संचालक व अन्य लोगों से घंटों पूछताछ की। कुछ देर रहने के बाद टीम लौट गई। बताया जा रहा है कि टीम ने गोरखपुर से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
