ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर के सैनिक स्कूल में बने शूटिंग रेंज में उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने निशाना लगाया

गोरखपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम योगी की तारीफ की। कहा-वैसे तो योगी की दृष्टि पैनी है, लेकिन मेरे मामले में गिद्ध जैसी रही है। मेरी पढ़ाई के बारे में इतना बड़ा होमवर्क कर लिया, जितना मेरे ससुर ने भी नहीं किया था। धनखड़ ने कहा- 2017 से पहले उत्तर प्रदेश डर की चपेट में था। आम आदमी परेशान था। कानून का राज नजर नहीं आता था। उपराष्ट्रपति ने शनिवार को 176 करोड़ की लागत से तैयार सैनिक स्कूल का इनॉगरेशन किया। इस दौरान सीएम योगी भी उनके साथ मौजूद रहे।

सीएम और धनखड़ ने स्कूल की शूटिंग रेंज में पिस्टल से निशान लगाया। दोनों ने कई राउंड निशाना लगाया। सीएम योगी ने स्कूल में रखी मशीनगन और हाईटेक हथियारों को उठाकर देखा। योगी ने कहा कि देश का पहला सैनिक स्कूल 1960 में लखनऊ में स्थापित किया गया था। इसके बाद 1961 में 5 और सैनिक स्कूल स्थापित हुए। इन्हीं पांच सैनिक स्कूलों में चित्तौड़गढ़ का भी स्कूल था, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने पढ़ाई की। योगी ने कहा- मैं देख रहा था कि उपराष्ट्रपति ने स्कूल की एक-एक सुविधाओं का बारीकी से देखा। जब वह स्कूल के मुख्य भवन का उद्घाटन करने गए तो ऐसा लगा जैसे वे स्वयं सीनियर छात्र के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हों, ये सब भावनात्मक क्षण था। योगी के इसी बयान पर धनखड़ ने कहा कि योगी की नजर मेरे मामले में गिद्ध जैसी रही

Scroll to Top