ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर-कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

गोरखपुर  (मानवीय सोच)  बकरीद से पहले गोरखपुर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे गोरखपुर से कोलकाता और वापसी के यात्रियों को राहत मिलेगी। भारतीय रेलवे ने गोरखपुर से हावड़ा के बीच एक फेरा में स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन बकरीद से पहले चलाई जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि 03021/03022 नंबर की हावड़ा-गोरखपुर-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस सात जुलाई को हावड़ा से और आठ जुलाई को गोरखपुर से चलाई जाएगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

शेड्यूल जारी करते हुए बताया गया कि 03021 नंबर की हावड़ा-गोरखपुर स्पेशल सात जुलाई को रात 11.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, भटनी के रास्ते दूसरे दिन शाम 05.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 03022 नंबर की गोरखपुर- हावड़ा स्पेशल आठ जुलाई को शाम 07.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया सदर, भटनी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12.35 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

गोरतलब हो की भारतीय रेलवे के गोरखपुर जंक्शन से डेमू ट्रेनों का बोझ कम करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी तैयारी के क्रम में गोरखपुर से नौतनवा और बढ़नी जाने वाली डेमू नकहा स्टेशन से चलाने की तैयारी है। इसके लिए यहां नया प्लेटफार्म तैयार हो चुका है। इसी प्लेटफार्म से डेमू बढ़नी और नौतनवा के लिए रवाना होंगी। इस सुविधा से जहां यात्रियों को आसानी होगी वहीं गोरखपुर जंक्शन से ट्रेनों का लोड भी कम हो जाएगा। इस सुविधा के शुरू हो जाने से नकहा जंगल स्टेशन का स्टेटस तो बढ़ेगा ही साथ ही वहां चहल-पहल भी काफी बढ़ जाएगी।

 

Scroll to Top