ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बाबा विश्वनाथ से लगाई अर्जी

वाराणसी  : (मानवीय सोच)  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गंगा जल और  दूध से अभिषेक के साथ ही बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से पूजन-अर्चन कर सर्व कल्याण की अर्जी लगाई। मंदिर से बाहर मीडिया से बातचीत में तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान पर नाराजगी जताई। इसके बहाने उन्होंने इंडिया गठबंधन को निशाने पर लिया।

प्रमोद सावंत ने कहा कि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे हैं। इंडिया गठबंधन की मुंबई में हुई बैठक के बाद सोची समझी साजिश के तहत उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म पर आपत्तिजनक बयान दिया। गोवा के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे लोगों को हमेशा के लिए निषेध कर देना चाहिए।

इनकी नीति और कृति ही सनातन धर्म को नाश करने की रही है। गोवा के सीएम ने आगे,  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे को लगता है कि सनातन धर्म पर अनर्गल बयान के बाद अल्पसंख्यकों का भर-भर का वोट मिलेगा। प्रमोद सावंत ने सरकार से उदयनिधि स्टालिन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। 

Scroll to Top