ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोवा में बड़े एक्शन के मूड में कांग्रेस

गोवा  (मानवीय सोच)  कांग्रेस में दल-बदल की कोशिशें सामने आने के बाद पार्टी का रुख सख्त हो गया है। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर दो विधायकों के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष के पास पिटिशन फाइल की है। यह दोनों गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माइकल लोबो और दिगंबर कामत हैं। गौरतलब है माइकल लोबो को पार्टी पहले ही नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा चुकी है और दिगंबर कामत के ऊपर भी एक्शन लिया गया है। इस बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास राष्ट्रपति चुनाव में पर्याप्त वोट नहीं है, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी कर्नाटक और मध्य प्रदेश में ऐसा कर चुकी है।

विधानसभा में पिटीशन
इस बीच गोवा विधानसभा में स्पीकर रमेश तेवाडकर के सामने विधायकों को अयोग्य ठहराने संबंधी पिटीशन दाखिल की जा चुकी है। राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पटकर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम अपने दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ डिसक्वॉलीफिकेशन पेटीशन दाखिल करने जा रहे हैं। अमित पटकर ने कहा कि इस बारे में सुप्रीम कोर्ट का भी एक निर्णय है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के खिलाफ किसी गतिविधि में शामिल होने पर सदस्यों की सदस्यता खत्म की जा सकती है।

मुकुल वासनिक पहुंचे हैं गोवा
गौरतलब है कि गोवा में कांग्रेस के कुल 11 विधायक हैं। इनमें से माइकल लोबो, दिगंबर कामत, केदार नायक, राजेश फलदेसाई और दिलियालह लोबो से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पार्टी में दलबदल की अफवाहें तेज हो गई थीं। कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा कि लोबो और कामत पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। यह लोग भाजपा के साथ मिलने की साजिश रच रहे थे। वहीं देर रात यह जानकारी भी सामने आई कि हालात को देखते हुए सोनिया गांधी ने सांसद मुकुल वासनिक को यहां भेजा था।

 

Scroll to Top