उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) प्रयागराज में गो तस्करी के एक पुराने मामले में पुलिस ने सपा के ब्लॉक प्रमुख मो. मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया है. चौंकाने वाली बात ये है कि पुलिस से बचने के लिए मो. मुजफ्फर ने बुर्का पहन रखा था, लेकिन पुलिस को शक हुआ और महिला सिपाही से बुर्का हटवाया तो पुलिस दंग रह गई. दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद ही उसके समर्थकों के बीच खलबली मच गई और फिर बड़ी संख्या में समर्थक थाने पहुंचकर घेराव कर दिया व हंगामा करने लगे
सूत्रों के मुताबिक, मो. मुजफ्फर नवाबगंज थाना क्षेत्र के चफरी गांव का रहने वाला है और समाजवादी पार्टी की ओऱ से मौजूदा कौड़िहार का ब्लॉक प्रमुख है. पुलिस के मुताबिक मो. मुजफ्फर पर प्रयागराज के साथ ही कौशांबी, चंदौली, वाराणसी, प्रतापगढ़, भदोही, चित्रकूट, फतेहपुर और बांदा में 36 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है. पुलिस उसे गो तस्करी के एक मामले में काफी वक्त से तलाश कर रही थी. वह इस मामले में फरार चल रहा था
