ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम मोदी 80 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

लखनऊ  (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लखनऊ में शुरू होने वाली यूपी इंवेस्टर समिट की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे और बाद में कानपुर देहात जिले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली ग्रांउड ब्रेकिंग सेरेमनी इंदिरा गांधी प्रतष्ठिान में शुरू होगी जिसमें देश के नामचीन उद्योगपति हिस्सा लेंगे। इंवेस्टर समिट में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की करीब 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री कल सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतष्ठिान पहुंचेंगे और यूपी इंवेस्टर समिट की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे। सेरेमनी के उदघाटन सत्र में भाग लेने के बाद पीएम मोदी कानपुर देहात के परौंख गांव के लिए रवाना हो जाएंगे और दोपहर करीब पौने दो बजे वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर के दर्शन करेंगे।

पीएम मोदी करीब दो बजे डॉ. बीआर अंबेडकर भवन जाएंगे जिसके बाद वह राष्ट्रपति के पैतृक निवास मिलन केन्द्र पहुंचेंगे। राष्ट्रपति ने यह केन्द्र जनता को समर्पित कर दिया है और इसे सामुदायिक केन्द्र के तौर पर परिवर्तित कर दिया गया है। पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे परौंख गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे।

सूत्रों ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं में कृषि और संबद्ध, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, अक्षय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा एवं एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। इस समारोह में देश के उद्योग जगत के दिग्गज शामिल होंगे।

गौरतलब है कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में 21-22 फरवरी, 2018 को यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 आयोजित किया गया था, जबकि पहला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 29 जुलाई, 2018 को और दूसरा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 28 जुलाई, 2019 को आयोजित किया गया था। पहले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान, 61,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था और दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में 67,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 290 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

 

Scroll to Top