# ग्राम प्रधान बनने के लिए मुस्लिम युवक से शादी करने वाली रजनी की मौत

अमरोहा : (मानवीय सोच) ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली जयतौली की प्रधान रजनी की मौत हो गई है। ससुराली जब उसका अंतिम संस्कार करवाने की तैयारी कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर कानूनी कार्रवाई की गई। ग्राम प्रधान के लिए शादी करने का मामला बेहद चर्चित रहा था। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव जयतौली की महिला ग्राम प्रधान रजनी की शनिवार को बुखार से मौत हो गई थी।

उन्होंने मुस्लिम युवक से शादी की थी। परिजन उनके दफीने (अंतिम संस्कार) की तैयारी कर रहे थे तो लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों ने इसे रुकवा दिया था। ग्रामीणों का तर्क था कि प्रधान रजनी हिंदू थीं और दूसरे कारणों से भी उनकी मौत हो सकती है। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 40 वर्षीय ग्राम प्रधान रजनी को पिछले सात दिनों से बुखार आ रहा था।