ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# ग्रीन सड़कों की सुविधा से लैस होंगे बड़े शहर , 17 नगर निगमों का रखा गया है लक्ष्य

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  योगी सरकार अब शहरों की सड़कों को न केवल सुविधाजनक और बेहतर बनाने जा रही है बल्कि सुरक्षित करने की भी तैयारी कर ली है. इसी के साथ ही सड़कों को अब पर्यावरण के अनुकूल विकसित किया जाएगा. इसके लिए सरकार ‘मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम-अर्बन’ (सीएम ग्रिड योजना-शहरी) नाम की एक नई योजना शुरू करने जा रही है. इसके तहत पहले चरण में 17 नगर निगम को लेकर लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम ग्रिड योजना-शहरी के तहत बनने वाली सड़कों के साथ ही यूटीलिटी डक्ट, ग्रीन जोन, फुटपाथ, सौर आधारित स्ट्रीट लाइट तो होगी ही, साथ ही ईवी चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप, सौंदर्यीकरण और पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं भी होंगी. बनने वाली इन सड़कों के साथ ही पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाएगा और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इसका निर्माण होगा. इस योजना के तहत कार्बन उत्सर्जन को कम करने का ध्यान रखते हुए कॉस्ट इफेक्टिव ग्रीन सड़कें बनाए जानें की योजना है. इसी के साथ ही सड़क सुधार, गड्ढा मुक्ति व अन्य मरम्मत के लिए बजट का अधिकतम 10 प्रतिशत खर्च करने की अनुमति दी जाएगी.

Scroll to Top