ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# घटिया चाय पत्ती को रंगकर बना रहे थे ब्रांडेड, दो गिरफ्तार

लखनऊ : (मानवीय सोच)  घटिया चायपत्ती को रंगकर ब्रांडेड पैकिंग में पैक कर महंगे दामों पर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ एफएसडीए ने किया है। भदेवां में अवैध रूप से चल रही फैक्टरी में नकली चाय पत्ती बनाते दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार हुए लोगों ने बताया कि बहराइच, बलरामपुर जिलों में इस नकली चाय पत्ती को बेचा जाता था।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. एसपी सिंह ने अपनी टीम के साथ एक सूचना मिलने पर नई बस्ती, भदेवां के मकान संख्या 266/144 और 266/326 पर छापा मारा। पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्रवाई में यहां बड़ी मात्रा में घटिया गुणवत्ता की चाय पत्ती का बड़ा स्टॉक मिला। वहीं चाय पत्ती को रंगने के लिए कलर और बर्तन भी मिले।

ये मकान मो. नुसुर और मो. अतीक के बताए गए हैं। मौके से मो. उमर नवाज निवासी कहारन टोला नानपारा बहराइच और मो. आदिल निवासी बेलदारन टोला नानपारा बहराइच हैं। ये मौके पर चाय को रंगने का काम करते हुए मिले।

Scroll to Top