ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

घरेलू एलपीजी सिलिंडर 50 रुपये हुआ महंगा

आगरा  (मानवीय सोच)  घरेलू एलपीजी सिलिंडर 50 रुपये और महंगा हो गया है। अब 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर की कीमत 962.50 रुपये से कीमत बढ़कर 1012.50 रुपये हो गई है। घरेलू सिलिंडर महंगा होने से आम जनता पर सीधा असर पड़ा है। वहीं 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये की कमी आई है।

यह 2398 रुपये की जगह अब 2388 रुपये मिलेगा। इससे पूर्व एक मई को व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 102.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
ऑल इंडियन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 14.2 किलो के घरेलू सिलिंडर की कीमत बढ़ने पर अब यह 1012.50 रुपये का मिलेगा। 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये की कटौती की गई है। हालांकि व्यावसायिक सिलिंडर पर एक फरवरी से एक मई तक करीब 450 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी थी। तीन महीने बाद अब 10 रुपये की मामूली राहत मिली है।

ऐसे बढ़े व्यावसायिक सिलिंडर के दाम

1 फरवरी: 1944.50 रुपये
1 मार्च: 2049 रुपये
22 मार्च : 2295.50 रुपये
1 मई: 2398 रुपये
7 मई: 2388 रुपये

Scroll to Top