ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# घोसी उपचुनाव : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित 40 स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी ने उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल को स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, धर्मवीर प्रजापति, रवींद्र जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरुण, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्रा दयालु, नरेंद्र कश्यप को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, राकेश राठौर गुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, कौशल किशोर, सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भी स्टार प्रचारक बनाया है। प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को भी सूची में शामिल किया है।

Scroll to Top