ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# घोसी उप चुनाव में दारा सिंह चौहान होंगे भाजपा प्रत्याशी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  मऊ जिले के घोसी विधानसभा उप चुनाव में पूर्व मंत्री व सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पार्टी के प्रत्याशी होंगे। बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में दारा सिंह के नाम पर मुहर लगी।

दारा सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद घोसी के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। निर्वाचन आयोग ने घोसी में 5 सितंबर को उप चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया है। बृहस्पतिवार को दारा सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। चौधरी और धर्मपाल ने उन्हें उप चुनाव की तैयारी शुरू करने के संकेत दिए।

शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में घोसी सीट पर दारा सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय हुआ। प्रदेश नेतृत्व की ओर से दारा सिंह को प्रत्याशी बनाने का प्रस्वाव राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा। बैठक में स्वाधीनता दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम, मेरी माटी मेरा देश अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। 

Scroll to Top