ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# घोसी से सपा प्रत्याशी के बेटे पर FIR

लखनऊ : (मानवीय सोच) घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह पर FIR हुई है। वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। आरोप है कि सुजीत सिंह ने एक सिपाही को फोन करके धमकाया। कहा कि सपा के पक्ष में काम नहीं कर रहे हो। तुम्हारे जो चौकी इंचार्ज है दलित समाज से उनको जूते से पीटेंगे।

CO घोसी शीतला प्रसाद पांडे ने इस मामले में कोपागंज थाने में सिपाही योगेश कुमार यादव ने FIR दर्ज कराई है। योगेश, कोपागंज थाने की जाफरगंज चौकी में तैनात हैं। सुजीत सिंह के खिलाफ गाली-गलौज करने, धमकी देने समेत 7 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

मामले में कोपागंज के कुर्थीजाफरपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही योगेश यादव ने 2 सितंबर को तहरीर दी। सिपाही ने अपनी तहरीर में लिखा, ”31 अगस्त की शाम 9 बजे उसके पास एक फोन आया। इसमें उससे कहा गया कि मैं सुधाकर सिंह का बेटा सुजीत सिंह बोल रहा हूं। उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति का पानी के पाइप तोड़ देने की बात कही और फिर मेरे ऊपर 6 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगा दिया।”

Scroll to Top