(मानवीय सोच) : चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई. इसरो की वैज्ञानिक वलारमथी का रविवार (4 सिंतबर) को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. वैज्ञानिक वलारमथी ने ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय श्रीहरिकोटा में काउंटडाउन की गिनती की थी.
वलारमथी के निधन से इसरो वैज्ञानिकों में शोक की लहर दौड़ गई.बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आाज दी थी. चंद्रयान-3 की सफळ लॉन्चिंग और उसके बाद चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की गवाह बनीं वलारमथी का निधन इसरो के लिए एक सदमे के समान है.
