ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चारबाग बस अड्डा आलमबाग टर्मिनल शिफ्ट करने की तैयारी

रोडवेज के चारबाग बस अड्डा पीपीपी मॉडल पर बनेगा। ऐसे में चारबाग से बस अड्डा आलमबाग बस टर्मिनल शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई। इसको लेकर शुक्रवार को लखनऊ रोडवेज के आरएम आर के त्रिपाठी चारबाग बस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बस संचालन को लेकर स्टेशन प्रबंधक को दिशा निर्देश दिए। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी माह चारबाग बस अड्डे को खाली करना पड़ेगा। मुंबई की कंपनी ने चारबाग बस अड्डे पर अपना बोर्ड लगा दिया है, जहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

चारबाग बस अड्डे से करीब एक दर्जन जिलों के बीच 24 घंटे बसों का संचालन होता है। वहां से रोजाना करीब 350 बसें आवागमन करती हैं। यात्रियों की संख्या 22 से 25 हजार प्रतिदिन बताई जा रही है। बसों का संचालन कानपुर, राबयेरली, गोरखपुर, अयोध्या, फतेहपुर, मौरावां, उन्नाव, हैदरगढ़, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा आदि शहरों के बीच होता है। ट्रेन से उतरकर चारबाग से बस पकड़ने वाले यात्रियों को अब आलमबाग बस टर्मिनल जाना होगा।

चारबाग बस स्टेशन से चलने वाली करीब 350 बसों को दो जगहों पर शिफ्ट करने की तैयारी है। इनमें 200 बसें आलमबाग बस टर्मिनल पर और 150 बसें चारबाग रेलवे स्टेशन के परिसर से संचालित करने की बात कहीं जा रही है। फिलहाल रेलवे स्टेशन से बस संचालन को लेकर अभी स्टेशन निदेशक से जल्द वार्ता होगी। वार्ता में बसें संचालित करने के एवज में रोडवेज पार्किंग शुल्क भी देने को तैयार है।

Scroll to Top