ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चारबाग स्‍टेशन पर पहले महिला ने चप्‍पल से पीटा, फिर सस्‍पेंड हुआ सिपाही

लखनऊ (मानवीय सोच) चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात एक बच्ची को डांटना सिपाही को महंगा पड़ गया। बच्ची के साथ मौजूद महिला इस सिपाही से भिड़ गई और उसे चप्पल से पीटा। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। पर, इस घटना का वीडियो किसी यात्री ने वायरल कर दिया। इसके बाद ही एसपी रेलवे ने सिपाही को निलम्बित कर दिया। इस मामले में जांच की जा रही है।

चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात को एक सिपाही अरुण यादव ने फुटओवर ब्रिज पर खेल रही बच्ची को डांट दिया। फिर कहा कि अब यहां खेली तो डंडे से हाथ तोड़ देंगे। इस पर बच्ची के साथ मौजूद महिला ने सिपाही का विरोध किया। सिपाही इससे नाराज हो गया और महिला को अपशब्द कहने लगा। सिपाही ने महिला को भी डंडे से पीटने की बात कही। इससे तैश में आई महिला ने सिपाही को चप्पल से पीट दिया। सिपाही ने भी महिला को धक्का दिया जिससे वह गिर पड़ी। इस बीच ही महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने सिपाही को पकड़ लिया। बवाल देखकर वहां भीड़ लग गई। आरपीएफ की महिला सिपाही ने किसी तरह हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही निलम्बित
इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि सिपाही और महिला के बीच समझौता हो गया था। किसी ने एफआईआर के लिये तहरीर नही दी है। वीडियो वायरल हुआ था। इस पर जांच करायी जा रही है। एसपी ने शुरुआती पड़ताल में सिपाही को उसकी हरकत के लिये निलम्बित कर दिया है।

 

Scroll to Top