ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# चिकित्सक हत्याकांड : कुर्क होगी मुख्य आरोपी अजय नरायन सिंह की संपत्ति

सुल्तानपुर : (मानवीय सोच) चिकित्सक हत्याकांड में 50 हजार के इनामी फरार मुख्य आरोपी अजय नारायन सिंह की संपत्ति कुर्क की जाएगी। बुधवार को सीजेएम सपना त्रिपाठी ने कुर्की नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। उधर, राजस्थान से पकड़े गए मुख्य आरोपी के चचेरे भाई विजय नरायन की भी हत्या में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे विवेचना में चौथे आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है।

लंभुआ थाने के सखौली कला गांव निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी जयसिंहपुर सीएचसी पर संविदा चिकित्सक थे। 23 सितंबर को नरायनपुर गांव में उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी निशा तिवारी की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने नरायनपुर गांव के अजय नरायन सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

अजय नरायन सिंह के पिता जगदीश नरायन सिंह को पुलिस ने मामले में आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक नगर कोतवाल श्रीराम पांडेय ने सीजेएम सपना त्रिपाठी की अदलत में अर्जी देकर मुख्य आरोपी अजय नरायन सिंह के खिलाफ कुर्की की नोटिस जारी करने की मांग की थी।
Scroll to Top