ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा, बेकाबू पिकअप ने बरातियों को रौंदा, छह की मौत

चित्रकूट    (मानवीय सोच)   शनिवार की सुबह जिले के लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आई। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भरतकूप के पास रौलीकल्याणपुर गांव में बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने शादी वाले घर के बाहर बैठे आठ बरातियों को कुचल दिया। हादसे में पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसपी अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। घटना की जानकारी पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।

भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव में राजबहादुर रैदास के घर में शुक्रवार को उनकी बहन की शादी थी। बरात जारी गांव जिला बांदा से आई थी। रात में सभी रस्में पूरी होने के बाद सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी। सुबह करीब छह बजे कुछ बराती घर के बाहर खुले में बैठे थे। इस बीच बांदा की ओर से आया तेज रफ्तार लोडर (पिकअप) आठ बरातियों को रौंदता हुआ पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसा देख शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पांच बराती सोमदत्त पुत्र भानुप्रताप निवासी कोहरी थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट, नरेश कुमार पुत्र शिवरतन वर्मा निवासी जारी गौरही बांदा, राजेंद्र उर्फ अरविंद पुत्र नत्थू वर्मा निवासी बरसड़ा बुजुर्ग थाना गिरवां जिला बांदा, बैंड पार्टी के रामरूप पुत्र प्यारेलाल व छक्का उर्फ रोहित पुत्र मातादीन निवासी जारी गौरही बांदा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि भानु पुत्र बच्चू निवासी जारी गौरही जिला बांदा ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो घायलों रामनारायण पुत्र कल्लू निवासी बड़ोखर नरैनी जनपद बांदा व भगवान दास पुत्र ललुवा निवासी जारी बांदा का इलाज किया जा रहा है। पिकअप चालक रोहिता यादव निवासी अतर्रा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सभी शव मोर्चरी में रखवा दिए गए।
Scroll to Top