# चीन पर कुछ यूं भड़कीं तिब्बत की निर्वासित सांसद

नई दिल्ली (मानवीय सोच) चीन के विवादित नक्शे का लगातार विरोध हो रहा है. इस नक्शे में चीन ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपने हिस्से में दिखाया है. भारत सरकार इस पर घोर आपत्ति जता चुका है. लेकिन अब तिब्बत की निर्वासित सांसद येशी डोल्मा ने भी इस नक्शे को लेकर चीन पर निशाना साधा है.   

डोल्मा का कहना है कि चीन ने तिब्बत में नरसंहार किया है. वह 1959 से अक्साई चिन पर अवैध कब्जा करके बैठा है. उसकी नीतियां पूरी तरह से दमनकारी है. तिब्बत पर कब्जे के बाद चीन ने अब भारत पर भी कब्जा करने की कोशिश की है.

हम चाहते हैं कि पूरे दक्षिण एशियाई देश चीन के खिलाफ एकजुट हों  उन्होंने कहा कि चीन ने तिब्बत में बहने वाली नदियों पर 11 बांध बनाए हैं. अब अगर चीन और बांध बनाएगा तो इससे भारत में पानी की कमी हो जाएगी