ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चुनाव की आहट के बीच अजित पवार ने फिर की अमित शाह से मुलाकात

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह से यहां मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक में क्या बात हुई, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि यह बैठक अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन में मौजूदगी और उनकी पार्टी द्वारा कुछ भाजपा नेताओं के मुस्लिम विरोधी प्रचार का विरोध करने को लेकर उपजे मतभेद की पृष्ठभूमि में हुई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता भी NCP को लेकर हमेंशा ही नुक्ताचीनी करते रहे हैं। महायुति के तीनों सहयोगी दलों ने 228 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को अभी अंतिम रूप नहीं दिया है,

जिसके अब अगले महीने होने की उम्मीद है। हालांकि इस बाबत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बीते हफ्ते स्वीकार किया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में BJP को अपने नए सहयोगी NCP से शिवसेना की तुलना में कम वोट मिले थे। अजित पवार ने खुद इससे पहले कहा था कि महायुति के सहयोगी दल एकजुट रहेंगे और वह विधानसभा चुनाव में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। शाह ने मंगलवार को मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। जानकारी दें कि, बीते 24 सितंबर की रात को भी छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार से मुलाकात की थी। तब अमित शाह दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर मंगलवार को छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे।

Scroll to Top