ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

लखनऊ (मानवीय सोच) कोरोना की चौथी लहर की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी सरकारी अस्पतालों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए हैं। बिना मास्क के ओपीडी व वार्डों में मरीज-तीमारदारों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, मरीज संग तीमारदार में लक्षण होने पर उनकी भी जांच कराई जाएगी। अभी तक सरकारी अस्पतालों में तीमारदारों की जांच नहीं की जा रही थी।
कोरोना के मामले घटते ही हर जगह लापरवाही बरती जाने लगी। बाजार, मॉल हों या फिर अस्पताल लोग बिना मास्क के पहुंचने लगे। सामाजिक दूरी के नियम भी ढह गए। चिकित्सकों का मानना है कि इससे खतरा बढ़ सकता है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि कोरोना को लेकर बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। लोग भीड़ में जाने से बचें। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क भी जरूर लगाएं।

उन्होंने बताया कि अब ओपीडी व इमरजेंसी में बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, जिनमें लक्षण होंगे उनकी जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव आने पर नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि कोई नया वैरिएंट तो नहीं आया।
सतर्कता इसलिए भी जरूरी : फिर दहाई में पहुंचे कोरोना संक्रमित
राजधानी में कोरोना संक्रमण की चाल एक बार फिर से तेज हो रही है। करीब 20 दिन बाद एक दिन में संक्रमण के 10 नए मामले मिले। शुक्रवार को अलीगंज, चौक, आलमबाग, गोमतीनगर व इंदिरानगर समेत कई अन्य इलाकों में नए मामले मिले। इसके साथ ही सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 29 हो गई। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों की संख्या इकाई में ही रह रही थी।

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के अनुसार अस्पतालों को अलर्ट जारी कर कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार कोरोना को लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर निकलने से परहेज करें। अस्पतालों की ओपीडी व इमरजेंसी में लक्षण वाले लोगों की कोरोना की जांच कराने का निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

253 स्कूलों में लगेगा टीका

स्वास्थ्य विभाग 12 से 14 साल के बच्चों को जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगाने की तैयारी में है। इसके लिए शनिवार से 253 स्कूलों में वैक्सीनेशन शुरू होगा। 34,430 बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि जिले में 16 मार्च से इस आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण चल रहा है। अभी तक 30 स्कूलों में वैक्सीन लग रही थी। अब 253 स्कूलों में अभियान चलेगा। वहीं, पीएचसी में भी वैक्सीन लगेगी। चार सप्ताह बाद इसकी दूसरी डोज लगेगी।
Scroll to Top