ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

छह मददगार गिरफ्तार, टेररिस्ट बनने के लिए युवाओं को बरगलाने का करते थे काम

जम्मू  (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के छह सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहाकि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में एलईटी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर आतंकवादियों के छह मददगारों को गिरफ्तार किया है।

सभी की हुई पहचान
पुलिस ने आतंकवादियों के मददगारों पहचान रौफ अहमद लोन, आकिब मकबूल भट, जावेद अहमद डार, अर्शीद अहमद मीर, रमीज राजा और सजाद अहमद डार के रूप में की है। ये सभी पुलवामा के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों के मददगार रसद, आश्रय, टेररिस्ट सर्किल मैनेजमेंट और युवाओं को हाइब्रिड आतंकवादियों के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित करने में शामिल थे।

जांच हुई शुरू
बयान में कहा गया कि जांच दल को यह भी पता चला कि वे आतंकवादी कमांडर रियाज अहमद डार उर्फ ​​खालिद उर्फ ​​शीराज के लिए काम कर रहे थे। शीराज पुलवामा के सेदरगुंड काकापोरा निवासी आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम कर रहा था और उसके साथ लगातार संपर्क में था। पुलिस ने कहाकि काकापोरा पुलिस थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Scroll to Top