ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# छात्रों में मची रही होड़ : BA को सिविल सर्विसेज की तैयारी का आधार बना रहे विद्यार्थी

गोरखपुर : (मानवीय सोच) गोरखनाथ क्षेत्र के राजेंद्रनगर निवासी श्वेता तिवारी के पिता पीसीएस अधिकारी हैं। श्वेता ने इंटर तक की पढ़ाई कांवेंट स्कूल में साइंस विषय में की। परिवार के लोगों ने उसे बीटेक या साइंस से ही स्नातक करने की सलाह दी, लेकिन उसने परिवार के समक्ष सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की इच्छा जताते हुए बीए करने की बात कही। बेटी की बात को पिता ने भी मान लिया। गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में उसने अच्छा अंक प्राप्त किया। 

परिणाम स्वरूप काउंसिलिंग के लिए जारी पहली लिस्ट में उसका नाम आ गया। उसने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के अनुरूप बीए में इतिहास, राजनीतिशास्त्र और हिंदी विषय को चुना। बाद में परिवार के दबाव पर उसने हिंदी को छोड़ अंग्रेजी विषय लिया। श्वेता का कहना है उसका मुख्य उद्देश्य सिविल सर्विसेज की तैयारी करना है।

Scroll to Top