ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# छुट्टा गाय को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा

लखीमपुर : (मानवीय सोच)  थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत झाऊपुर गांव में छुट्टा गाय को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटना युवक को महंगा पड़ गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार सुबह झाऊपुर गांव निवासी युवक ट्रैक्टर के पीछे रस्सी से बांधकर छुट्टा गाय को खींचते हुए ले जा रहा था। इस दौरान गाय सड़क पर गिर जाती है, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर नहीं रोका। गाय को काफी देर तक घसीट ले गया। यह देख लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

गाय को घसीटने का वीडियो को देख पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्ण पाल मय दलबल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने छुट्टा गाय को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए बांकेगंज पशु चिकित्सालय भेजवाया गया। एसओ मैलानी देवेंद्र गंगवार ने बताया कि मामले में झाऊपुर गांव निवासी आरोपी राविंद्र उर्फ राजू के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाय का उपचार कराकर ग्रंट नंबर 10 गोआश्रय स्थल भेजा गया है।
Scroll to Top