ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर सपा के पूर्व विधायक समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ : (मानवीय सोच) जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर सपा के पूर्व विधायक समेत 22 लोगों के खिलाफ लखनऊ में चिनहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सपा से बक्शी के तालाब से पूर्व विधायक रहे राजेंद्र यादव, लखनऊ की पूर्वी सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहे रमेश श्रीवास्तव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। रमेश श्रीवास्तव हाल ही में सपा में शामिल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कूटरचित दस्तावेज़ का इस्तेमाल कर ज़मीन का बैनामा कराया गया है। इन सभी लोगों पर अयोध्या हाईवे पर बेशकीमती ज़मीन पर फ़र्ज़ीवाड़े का आरोप है। फर्जीवाड़े में मदद करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, धनंजय सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, जानार्दन सिंह, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, अजय कुमार चौबे, सुनील कुमार चौबे, सौरभ कुमार वर्मा, मुस्तकीम सिद्दीकी, साजिदा सिद्दीकी, एजाज अहमद खान, रमेश श्रीवास्तव, योगेश मिश्रा, अरविन्द कुमार कुशवाहा, बिलाल खान, हेमंत कुमार कुशवाहा, मो अनवर हुसैन, विजय कुमार वर्मा, भल्लू मिया, मो शफीक और अनिरुद्ध कुमार मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने चिनहट थाने में धारा 406, 420, 467, 468, 471, 447 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चिनहट निवासी सुरेंद्र कुमार बजराय ने मुकदमा दर्ज कराया है।
Scroll to Top