जम्मू : (मानवीय सोच) अरनिया में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से पूरी रात भर गोलीबारी हुई है. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि रात 8 बजे के बाद बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई.सभी लोग अपने घरों में बंद हैं. ऐसी घटना 2-3 साल बाद हुई है. एक स्थानीय महिला ने कहा कि रात 8 बजे से गोलीबारी शुरू हुई. बहुत ज्यादा गोलीबारी हुई.
जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि पाकिस्तान की शेलिंग में कुछ घरों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तान की तरफ से 26 अक्टूबर की देर शाम से ही लगातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है. पाकिस्तान की तरफ से लगातार पूरी रात गोलाबारी की गई. जिसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया.
