जम्मू कश्मीर के उधमपुर में ITBP जवान ने साथियों पर की फायरिंग

श्रीनगर (मानवीय सोच) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 8वीं बटालियन के एक कांस्टेबल ने फायरिंग कर दी। जिसमें उसके 3 साथी घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया और जवानों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में उसने खुद को गोली मार ली। इस घटना में उस जवान की मौत हो गई है।

समाचार  एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईटीबीपी प्रशासन ने जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर में 8वीं बटालियन के जवान ने सर्विस गन से फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिससे उसके तीन साथी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जवान की फायरिंग के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जवानों में अफरा-तफरी मच गई। इससे पहले अन्य जवान उसे पकड़ पाते, उसने खुद को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, गोलीकांड से घायल हुए अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आईटीबी के अनुसार, घायलों की हालत स्थिर है। उधर, मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *